सोने में आई तेजी -: चांदी के बाद अब सोना भी एक लाख पार पहुंचा

चांदी के बाद अब सोना भी एक लाख पार पहुंचा
X

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। चांदी के बाद अब सोना एक लाख पार पहुंच गया है। जयपुर में सोने के भाव प्रति दस ग्राम एक लाख के पार पहुंच गए हैं। आज सोने के भाव 1,01,500 प्रति दस ग्राम हैं। उधर, चांदी के भाव आज 1,01,000 प्रति किलो है। सोमवार को सोना 98,500 रुपए प्रति दस ग्राम था। सोने में 3,000 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी सोमवार को भी एक लाख से पार प्रति किलो थी। हालांकि, सोने की यह कीमत खरीदारी पर जीएसटी के साथ है। यह सोने की कीमतों का उच्चतम स्तर है।

सर्राफा टेड्रर्स कमेटी ने कहा कि सोने के दामों में लगातार तेजी से बाजार में ग्राहकी 40 प्रतिशत रह गई हैं। आगामी शादी ब्याह की मांग आ रही है। लेकिन इसमें अधिकांश वह है जो पुराना सोना देकर नए सोने के गहने खरीद रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल देखते हुए सोने के भाव में तेजी रहने की आशंका है।

Next Story