रामनवमी पर बंगाल में बवाल: शोभायात्रा पर किया पथराव, कई घायल

रामनवमी पर बंगाल में बवाल: शोभायात्रा पर किया पथराव, कई घायल

कोलकाता । देश भर में रामनवमी पर हर्षोल्लास का माहौल रहा लेकिन पश्चिम बंगाल में बवाल हो गया। यहां मुर्शिदाबाद में शोभा यात्रा निकाल रहे राम भक्तों पर पथराव हो गया। घटना में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अचानक आसमान से पत्थर बरसने लगे। घटना के बाद जानकारी पर इलाके में भारी पुलिस बल मौके पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस वारदात में शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इससे पहले भी शोभा यात्रा जुलूस के दौरान पथराव की कई सारी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


छतों से अचानक बरसने लगे पत्थर

रामनवमी पर्व के दिन मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में बुधवार शाम को हिन्दुओं की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान राम भक्त गाते-बजाते जुलूस लेकर जा रहे थे कि अचानक आसमान से एक के बाद एक पत्थर गिरने लगे। इस कई बड़े पत्थर भी जूलूस में लोगों की ऊपर आकर गिरे से वे चोटिल हो गए। पथराव से अफरातफरी मच गई। यह भी बताया जा रहा कि कुछ लोगों को छतों से पत्थर फेंकते देखा गया। इस दौरान रामभक्तों का गुस्सा भी फूटने लगा तो पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितरबितर कर दिया। वहीं शक्तिपुर में भी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट की घटना सामने आई है। इसमें एक महिला घायल हो गई है। विस्फोट किस चीज से हुआ इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


भाजपा ने किया विरोध

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर ममता सरकार पर हमला बोला है। हिन्दुओं की धार्मिक कार्यक्रमों को हर बार निशाना बनाया जाता है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार मौन धारण किए रहती है और ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देती है। सरकार के एक्शन न लेने से ऐसे अराजक लोगों का मन बढ़ता है।

Read MoreRead Less
Next Story