बस क्रूजर की टक्कर, 5 बारातियों की मौत

बस   क्रूजर की टक्कर, 5 बारातियों की मौत
शादी के घर में पसरा मातम

सांगली जिले में विजापूर-गुहागर हाईवे पर एक क्रूजर और बस में भीषण टक्कर में क्रूजर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा विजापूर-गुहागर राजमार्ग पर कवठे महांकाल तालुका के जांभूलवाडी गांव के पास बुधवार रात करीब 7.30 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि कर्नाटक के बागलकोट तालुका के जमखंडी से दूल्हा पक्ष दो क्रूजर और एक कार में सवार होकर शादी के लिए सांगली के तासगाव तालुका के सावर्डे आ रहे थे। सभी वाहन बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे विजापूर-गुहागर राजमार्ग पर जांभुलवाडी पहुंचे। इसी दौरान खचाखच भरे एक क्रूजर ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय क्रूजर में 14 से 15 लोग सवार थे, उनमें से पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शादी के घर में पसरा मातम

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कवठेमहांकाल और जत पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ितों को क्रूजर से बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद क्रूजर में आग लग गई। लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी।

Read MoreRead Less
Next Story