प्रियंका गांधी अब ED के निशाने पर

दिल्ली। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राबर्ट वाड्रा के बाद अब प्रियंका गांधी पर भी मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा कसेगा। प्रियंका गांधी पर यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर पर पद्म भूषण सम्मान देने के एवज में 2010 में दो करोड़ रुपए में एक पेंटिंग बेचने का आरोप है।
2023 में फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने इस मामले को दुनिया के सामने मनी लॉन्ड्रिंग के केस स्टडी के रूप में पेश किया था। राणा कपूर को दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड घोटाले में 2020 में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, ईडी को दिये बयान में राणा कपूर ने खुद स्वीकार किया है कि तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने उस पर प्रियंका गांधी से दो करोड़ में पेंटिंग खरीदने के लिए दबाव बनाया था। राणा कपूर के अनुसार पेंटिंग नहीं खरीदने की स्थिति में उसे पद्म भूषण सम्मान नहीं मिलने की धमकी दी गई थी। इसी कारण मजबूरी में उसे पेंटिंग खरीदनी पड़ी और उसने अपने एचडीएफसी बैंक के निजी एकाउंट से चेक मार्फत इसका पेमेंट किया।