राजस्थान में बादलों की ओट में फिर गिरा तापमान, दो दिन बाद इन 9 जिलों में होगी बारिश

राजस्थान में बादलों की ओट में फिर गिरा तापमान, दो दिन बाद इन 9 जिलों में होगी बारिश

जयपुर: राजस्थान में पिछले दो दिन से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मई के महीना वैसे तो चिलचिलाती गर्मी का माना जाता है और विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में लू के थपेड़े पड़ते हैं लेकिन इस बार केवल बाड़मेर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से बाहर है। प्रदेश के अन्य सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। प्रदेश के प्रत्येक शहर में मंगलवार की तुलना में बुधवार के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दो तीन तक मौसम शुष्क और सामान्य रहने की संभावना है जबकि अगले सप्ताह गर्मी अपना तेवर दिखा सकती है।

9 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक दो दिन बाद यानी 4 मई को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर जिले शामिल हैं। बुधवार को राजधानी जयपुर का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस

डूंगरपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस

जालौर में 39.0 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़ में 38.2 डिग्री सेल्सियस

सिरोही में 37.9 डिग्री सेल्सियस

कोटा में 37.8 डिग्री सेल्सियस

डबोक में 37.4 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री सेल्सियस

वनस्थली में 37.2 डिग्री सेल्सियस

फलोदी में 36.8 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस

अंता में 36.4 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस

करौली में 36.1 डिग्री सेल्सियस

भरतपुर में 36.0 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस

अजमेर में 34.9 डिग्री सेल्सियस

जयपुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस

अलवर में 34.5 डिग्री सेल्सियस

पिलानी में 34.4 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर में 34.3 डिग्री सेल्सियस

चूरू में 33.8 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस

सीकर में 33.0 डिग्री सेल्सियस

गंगानगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस

संगरिया में 31.4 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में 29.4 डिग्री सेल्सियस

Read MoreRead Less
Next Story