boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

सीआईडी क्राइम ब्रांच के 23 पुलिककर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क

सीआईडी क्राइम ब्रांच के 23 पुलिककर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क

 

जयपुर, राजस्थान में सीआईडी (अपराध शाखा) के 23 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) डॉ रवि प्रकाश ने सोमवार को जलमहल स्थित सीआईडी (सीबी) लाईन में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक, पांच को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 15 पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट सेवा पदक सेसम्मानित होनेवालेपुलिसकर्मी उप निरीक्षक सरदार मल जाट, हैड कांस्टेबल, यूनुस मोहम्मद खान, राधेश्याम सिंह, पवन कुमार शर्माव पृथ्वीपाल सिंह एवं कांस्टेबल मनोज कुमार आर्य। जबकि सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शर्माएवं सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश जाट व राजेन्द्र कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक सेसम्मानित किया गया है। डीजीपी डिस्क सेसम्मानित होनेवालेपुलिसकर्मी पुलिस उप अधीक्षक अमजद खां, पिन्टू कुमार व पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल बृजेश कुमार निगम, कांस्टेबल महेश कुमार शर्मा, मोहन लाल बिराणियां, रवि कुमार दायमा, राधामोहन बागडा, सुभाष चन्द्र खोखर, श्रवण कुमार शर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, श्याम लाल, चन्द्र प्रकाश जांगिड एवं कांस्टेबल चालक सत्यवीर सिंह। इनमेंडीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को तीसरी बार डीजीपी डिस्क प्रदान किया गया है।