boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

 फायरिंग मामले में 5 और आरोपित डिटेन, पहले हो चुकी तीन गिरफ्तारियां

 फायरिंग मामले में 5 और आरोपित डिटेन, पहले हो चुकी तीन गिरफ्तारियां

 भीलवाड़ा बीएचएन। मालोला चौराहे पर फायरिंग कर एक व्यक्ति को तीन गोलियां मारने के मामले में पुलिस ने 5 और लोगों को डिटेन किया है। पुलिस की माने तो जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बता दें कि मामले में तीन आरोपितों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। यहां उल्लेखनीय है कि इस वारदात के बाद से राजपूत समाज में भयंकर रोष व्याप्त है। गुरुवार को ही समाज के लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर आने वाले गुरुवार को भीलवाड़ा बंद करवाने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये थे।  
  इनको किया डिटेन
 पुलिस ने डिटेन किये गये लोगों के नाम नारू, देवराज, राजवीर, मुकेश और गोपाल बताये हैं। 
 
यह थी वारदात
 मालोला निवासी प्रोपर्टी व्यवसायी दौलत सिंह 28 पुत्र महेंद्रसिंह शक्तावत ने फायरिंग व हमले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी।    गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे 200 फिट रोड स्थित कनकेडिया भावजी के स्थान पर दौलत सिंह, महेंद्र सिंह, संग्राम सिंह और शगुन तेली आपस में वार्तालाप कर रहे थे, तभी आरोपित हथियारों से लैस होकर  दो बोलेरो और एक स्कॉर्पियो से आये।   रंजिश के चलते  पिस्टल से भगवान सिंह राठौड़ पर तीन फायर किये। इससे भगवान सिंह के पैर में दो और एक गोली हाथ में लगी। हमलावरों ने  बेसबॉल के डंडों व सरियों से  ताबड़तोड़ वार किए। दौलत सिंह ने बीच बचाव किया तो उस पर भी फायर किया। गोली, दौलत सिंह के कंधे के पास से होकर गुजर गया, जिससे वह बाल-बाल बचे। 

इनकी पहले हो चुकी गिरफ्तारी
बड़ेसरा, शाहपुरा हाल बायोस्कोप के सामने मारुती कॉलोनी निवासी पंकज 32 पुत्र शंकरलाल शर्मा, सुरास, मांडल निवासी हरफुल 28 पुत्र प्यारा गाडरी और मांडल पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले बबलु सिंह 22 पुत्र राजूसिंह रावणा राजपूत।।  

तीनों पर पहले से दर्ज हैं मामले
पुलिस ने बताया कि आरोपित हरफूल गाडरी के खिलाफ वर्ष 2021 में आम्र्स एक्ट का, जबकि इसी वर्ष जानलेवा हमला, हत्या और षड्यंत्र रचने से संबंधित धाराओं में मामला मांडल थाने में दर्ज है।  वहीं बबलु सिंह के खिलाफ भी मांडल थाने में 2021 में मारपीट और 2022 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पंकज शर्मा के खिलाफ 2017 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ, जिसमें बाद में राजीनामा हो गया था।।