boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ बोलीं- पोर्नोग्राफी और इरॉटिका में अंतर

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ बोलीं- पोर्नोग्राफी और इरॉटिका में अंतर

नई दिल्ली ! मुंबई पुलिस ने हाल ही में पोर्नोग्राफी से जुड़े केस में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। इस खबर ने इंडस्ट्री के साथ-साथ राज के करीबियों को भी चौंका दिया है। वहीं, अब ऐसे ही एक मामले में जमानत पर बाहर आईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भी जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। उनके पब्लिसिस्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें मुंबई पुलिस पर भरोसा जताया गया है और इसके साथ ही बिना राज का नाम लिए उन पर लगे पोर्नोग्राफी के आरोपों पर इशारों में बयान दिया गया है। 

गहना वशिष्ठ के स्टेटमेंट के मुताबिक- 'कानून अपने तरीके से काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है लेकिन उन्हें पोर्न को इरॉटिका से अलग समझना चाहिए। हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस इस दुनिया की बेस्ट फोर्स है। सुनवाई के दौरान कोर्ट आखिरकार ये फैसला कर ही देगा कि असली दोषी कौन है और जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उन्हें दूसरे महज इस्तेमाल कर रहे हैं'।