पति के निधन के बाद पत्नी ने भी प्राण त्यागे, एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

पति के निधन के बाद पत्नी ने भी प्राण त्यागे, एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। शादी के समय होने वाले फेरों में नवदंपती हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने व साथ जीने-मरने का वादा करते हैं। सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती सोपुरा गांव में बुजुर्ग दंपती ने इस वादे को निभाया। सोपुरा गांव के बद्रीलाल जाट ने बताया कि गांव के रामलाल (85) कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका सोमवार शाम निधन हो गया। इसके बाद आज सुबह उनकी पत्नी नंदू देवी (80) ने भी दम तोड़ दिया। बुजुर्ग दंपती के पुत्र शंकरलाल ने बताया कि दोनों का अंतिम संस्कार एक चिता पर किया गया। इससे पूर्व उनका गठजोड़ कर अंतिम यात्रा निकाली गई।

Read MoreRead Less
Next Story