भीलवाड़ा हलचल । भारतीय जनता पार्टी मंडल रायपुर का आमजन सर्व मोर्चा सम्मेलन का आयोजन शनिवार दोपहर 12:00 बजे रायपुर छात्रावास खेल मैदान में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी उपस्थित थे इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए झूठी योजनाओं एवं झूठे वादों का पर्दाफाश बारी बारी से किया मुख्य वक्ताओं में लेहरु लाल भील ,नाथू लाल गाडरी, रामेश्वर लाल छिपा,डालचंद कुमावत, गोवर्धन लाल गुर्जर,चावंड सिंह एकलिंगपुरा, मनोहर सिंह कोशीथल, बालूराम चौधरी पूर्व विधायक,पूर्व मंत्री डॉ रतन लाल जाट,पूर्व प्रत्याक्षी रूप लाल जाट,जिला प्रमुख बरजी बाई भील उपस्थित थे, प्रदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा गरीब, किसान,मजदूर, युवा, महिलाओं,बेटियों, के हित सभी योजनाओ को लागू किया जिसको कांग्रेस सरकार ने आते ही योजनाओ का सिर्फ नाम बदलने का कार्य किया है और सभी योजनाओं को बंद करने का काम कांग्रेस ने किया और इसके सिवा कोई कार्य नहीं किया, प्रदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से ही एक सामान्य कार्यकर्ता को या नरेगा में मजदूरी करने वाली महिला को जिला प्रमुख बनाने का साहस केवल भारतीय जनता पार्टी में है कांग्रेस पार्टी में तो परिवार वाद के सिवा किसी को आगे बढ़ने का मौका नहीं दीया जाता भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि रायपुर उपचुनाव में सिर्फ कमल के निशान पर वोट लगा कर कड़ी को कड़ी से जोड़ें रायपुर के सभी मोर्चा मंडल सम्मेलन में लगभग 1000 से ऊपर कार्यकर्ता मौजूद थे सम्मेलन में भाजपा के झंडे बैनर से अटक पढ़ा था
जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि सम्मेलन में जिला संगठन प्रभारी दिनेश भट्ट,, जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, भाजपा मीडिया प्रभारी अशोक सिंह शेखावत भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनमोल पाराशर विस्तारक भूपेंद्र सिंह शेखावत, सरपंच इंजीनियर रामेश्वर लाल छिपा,वरिष्ठ नेता बाबूलाल मेहता, कमलेश चौधरी, इंजनीयर सुरेश चौधरी,जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल गाडरी,डालचंद कुमावत, सम्मेलन संयोजक नाथू लाल शर्मा,सहित पंचायत समिति सदस्य सरपंच एवं संगठन के पदाधिकारी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री गणपत टाक ने किया