boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

लाल किला पर उपद्रव करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, 26 जनवरी के दिन प्राचीर पर तलवार लहराया था

लाल किला पर उपद्रव करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, 26 जनवरी के दिन प्राचीर पर तलवार लहराया था

नई दिल्ली. देश में गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वही शख्स है, जो लाल किले के प्राचीर पर तलवार चलाते हुए देखा गया था। 

दिल्ली में रहने वाले 29 साल के इस शख्स का नाम जसप्रीत सिंह है। यह गिरफ्तार आरोपी मनिंदर सिंह की तरह तलवार लहराते हुए देखा गया था। 

 

जसप्रीत सिंह दिल्ली का रहने वाला है।

पुलिस ने कहा था कि मनिंदर सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है। वह अपने घर के पास एक तलवार प्रशिक्षण स्कूल चलाता है। कार एसी मैकेनिक के रूप में काम करता है। उस मंगलवार शाम 7.45 बजे पास के पीतमपुरा में सी डी ब्लॉक बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया।

26 जनवरी को दिल्ली में क्या हुआ था?
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान नई दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसान और पुलिस भिड़ गए थे। प्रदर्शनकारियों में से ट्रैक्टर लेकर लाल किले तक पहुंच गए और स्मारक में घुसकर धार्मिक झंडा भी फहराया। 500 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए।