boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

चित्तौड़गढ़ के जावदा में नवीन उप तहसील को मंजूरी 

चित्तौड़गढ़ के जावदा में नवीन उप तहसील को मंजूरी 

 जयपुर, । मुख्यमंत्री   अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा में नवीन उप तहसील के सृजन को स्वीकृति दी है।  गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील जावदा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मण्डल एवं 70 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि  गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा में नवीन  उप तहसील सृजित करने की स्वीकृति दी है।