boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे आपस में मिले हुए, दोनों पार्टियां तानाशाही कर रही, उपचुनाव करारा जवाब देने का सही समय: बेनीवाल

अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे आपस में मिले हुए, दोनों पार्टियां तानाशाही कर रही, उपचुनाव करारा जवाब देने का सही समय: बेनीवाल

गंगापुर (हलचल)। सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। गंगापुर में गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस व आरएलपी के हाईकमान पहुंचे और अपने प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यक्रमों को संबोधित किया। आरएलपी उम्मीदवार बद्रीलाल जाट के समर्थन में चुनावी सभा में हजारों लोगों के बीच आरएलपी के संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे।
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा व कांग्रेस का आपसी गठबंधन प्रदेश के विकास में बाधा बना हुआ है। जब वसुंधरा राजे की सरकार बनी तब लोकायुक्त की रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी थी। उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वहीं, अशोक गहलोत ने वसुंधरा के शासन में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए दिखावे के रूप में माथुर आयोग का गठन किया। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले हैं जो यह साबित करते हैं कि वसुंधरा राजे तथा अशोक गहलोत आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में दोनों पार्टियां तानाशाही कर रही हैं। उन्हें इस उप चुनाव में जवाब देने का समय आ गया है।
पितलिया के नाम वापस लेने के मुद्दे पर बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। चुनाव लडऩे का अधिकार लोकतंत्र में सबको है जबकि भाजपा ने उन पर दबाव बनाया। ऐसे में सहाड़ा की जनता को यह समझने की जरूरत है कि अब भाजपा व कांग्रेस के भय से मुक्त होकर आरएलपी के पक्ष में मतदान करने का उचित समय है।
पेयजल व रोजगार सहित सभी समस्याओं पर काम करेगी आरएलपी
सांसद बेनीवाल ने कहा कि सहाड़ा के विकास को लेकर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने अब तक कोई प्रयास नहीं किया। आरएलपी पेयजल समस्या व स्थानीय लोगो को रोजगार में प्राथमिकता दिलवाने पर काम करेगी। इसके अलावा अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए आरएलपी पूरा प्रयास करेगी।