boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

बंगाल में TMC को कड़ी टक्कर दे रही भाजपा

बंगाल में TMC को कड़ी टक्कर दे रही भाजपा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम कुछ देर बाद आना शुरू हो जाएंगे। सुबह आठ बजे वोटों की गणना शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है और हर किसी की निगाह नंदीग्राम सीट पर है, जहां भाजपा प्रत्याशी शुबेंदु अधिकारी और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ है। 

- फिलहाल बंगाल में अब टीएमसी 86 और भाजपा 81 सीटों पर आगे। बहुत तेजी के साथ आंकड़े बदल रहे हैं ।

- नंदीग्राम में कांटे की टक्कर। कभी ममता बनर्जी आगे तो कभी सुवेंदु अधिकारी आगे निकल रहे हैं। फिलहाल ममता बनर्जी पीछे है।

- कांग्रेस और वामदाल सिर्फ 4 सीटों पर आगे।

- हावड़ा की शिवपुर सीट पर तृणमूल प्रत्याशी व पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी हुए पीछे। भाजपा के रथीन चक्रबर्ती चल रहे हैं आगे।

- बंगाल के चुनावी इतिहास में पहली बार इतनी कांटे की टक्कर। फिलहाल बंगाल में 292 में से 146 सीटों के रुझान आए।

- कोलकाता की टॉलीगंज सीट से लगातार आगे चल रहे हैं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो। राज्य के मंत्री अरूप बिस्वास से चल रहा मुकाबला

- डेबरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस भारती घोष आगे। इस सीट पर 2 IPS अधिकारियों के बीच मुकाबला चल रहा है। तृणमूल के प्रत्याशी पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर पीछे।

- कूचबिहार के शीतलकूची सीट पर भाजपा आगे। शीतलकूची सीट पर ही गोलीबारी की घटना हुई थी। ग्रामीणों की भीड़ के हमले के बाद आत्मरक्षा में सुरक्षाबलों की फायरिंग में चार लोगों की गई थी जान।

- पुरुलिया जिले की विभिन्न सीटों पर भाजपा आगे।

- पश्चिम बंगाल के 24-परगना जिले में मतगणना के दौरान ड्यूटी पर लगे एक कर्मचारी की अचानक तबियत बिगड़ गई है। कर्मचारी के बेहोश होने के कारण तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी में सिलीगुड़ी कॉलेज के मतगणना केंद्र पर अधिकारी, मतगणना एजेंट और अन्य लोग पहुंचे। अब से कुछ ही देर पहले विधानसभा चुनाव 2021 के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।

- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। फोटो में पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में एक मतगणना केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षा बल को देखा जा सकता है।

(पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के अनुमान) Election Result 2021 LIVE Updates

- एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता में वापस करती नजर आ रही है। इस सर्वे के मुताबिक TMC को 152-164 सीट मिल सकती है। भाजपा को 109-121 सीट मिलने की संभावना है। वहीं लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 14-25 सीट मिलने की संभावना है।य़

- रिपब्लिक-CNX के अनुसार BJP आगे दिखाई दे रही है। TMC को 126-136, BJP को 138-148 और कांग्रेस और वामदलों के गठबंधन को 11-21 सीट मिल सकती है।

- Times Now के मुताबिक TMC हैट्रिक लगाती दिखाई दे रही है। TMC को 158, भाजपा को 115 और कांग्रेस+ 19 सीट मिलती दिख रही है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना है। भाजपा को 173-192, टीएमसी 64-88 और कांग्रेस + को 7 से 12 सीटें मिल सकती है।