भीलवाड़ा/ सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर मोखुंदा मंडल में तपस्वी आश्रम खेमाणा में भाजपा के सभी मोर्चो का मण्डल विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान में किसानों और बेरोजगारों के साथ किए छलावे का जवाब जनता उप-चुनाव में देंगी, जनता में महंगी बिजली दरों, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में सरकार के विरुद्ध जनता में भारी विरोध है, राजस्थान में होने वाले चारों विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीत का परचम फहराएगी।
प्रदेश मन्त्री श्रवन सिंह बगड़ी ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल हैं, एक माह पूर्व ही चुनाव की तैयारी संगठन ने शुरू कर दी थी । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा चुन्नीलाल गरासिया ने आदिवासियों से अपील की सभी को भाजपा के पक्ष में माहौल बनाकर कांग्रेस शासन के कुशासन के विरुद्ध भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाना है। मारवाड़ जंक्शन प्रधान सुमेर सिंह ने कहा की पाली जिला पूरा कांग्रेस मुक्त है, एक भी नगर पालिका कांग्रेस कि नहीं है, एक भी प्रधान कांग्रेस का नहीं है, एक भी विधायक कांग्रेस का नहीं है।
पूर्व जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, बूथ प्रभारी हरिहर पारीक, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, पूर्व मंत्री डॉ रतन लाल जाट, सहाड़ा विधानसभा प्रत्याशी रूप लाल जाट, पूर्व विधायक डॉ बालू राम चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह पवार, सहाड़ा प्रधान मांगी देवी भील, जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह चुंडावत, भाजपा जिला मंत्री मंजू पालीवाल, विस्तारक राजेश सिंघल, रायपुर मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह, पूर्व प्रधान मनोहर सिंह चुंडावत, जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल गाडरी, सहीत सभी ने सम्बोधित किया।