boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

BJP ने गुजरात में जीत ली राज्यसभा की दोनों सीटें

BJP ने गुजरात में जीत ली राज्यसभा की दोनों सीटें

गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेशचंद्र अनवाडिया और रामभाई मोकारिया निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए। इनमें से एक सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी। कांग्रेस ने उपचुनाव में दोनों सीटों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। अहमद पटेल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण पिछले साल 25 नवंबर को मृत्यु हो गयी थी। वह 1993 से उस सीट से सांसद थे। दूसरी सीट भाजपा सदस्य अभय भारद्वाज के निधन के कारण खाली हुयी थी। वह पहली बार 2019 में उच्च सदन के लिए चुने गए थे। उनकी एक दिसंबर को कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गई थी। निर्वाचन अधिकारी सी बी पांड्या ने सोमवार को अनवाडिया और मोकारिया के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषण की। सोमवार नाम वापस वापस लेने की आखिरी तारीख थी। भाजपा के दो 'डमी उम्मीदवारों रजनीकांत पटेल और किरीट सोलंकी ने शनिवार को अपने नामांकन वापस ले लिए थे। राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए उपचुनाव अलग अलग होने थे। 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं और उसने जीत की संभावना नगण्य होने के कारण किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया। भाजपा के 111 विधायक हैं।