boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

शशिकला का आज यानी चार अप्रैल को निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली
शशिकला की पहली फिल्म जीनत थी
उन्होंने करीब 100 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया   

70 के दशक की हिट एक्ट्रेस शशिकला का आज यानी चार अप्रैल को निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है। शशिकला का निधन 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे हुआ। उन्होंने करीब 100 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। फिलहाल वो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थी। शशि का पूरा नाम शशिकला जावलकर है। शशि एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी। 

कभी अपनी खूबसूरती से इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली शशिकला का जन्म 4 अगस्त 1932 में हुआ था। शशिकाला की जिंदगी काफी-उतार चढ़ावों भरी रही है।  शशिकला की पहली फिल्म जीनत थी, जिसे नूर जहां के पति शौकत रिजवी ने बनाया था। इस तरह शशिकला ने 1945 में फिल्म 'जीनत' में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें 25 रुपए मिले थे। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद शशिकला ने एक्टर केएल सहगल के रिलेटिव ओम प्रकाश सहगल से शादी कर ली। कुछ वक्त दोनों का काफी अच्छा गुजरा। इस दौरान शशिकला ने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े होने लगे।

उन्होंने तीन बत्ती चार रास्ता, हमजोली, सरगम, चोरी चोरी, नीलकमल, अनुपमा में भी काम किया था। फिल्मों के साथ-साथ शशिकला ने टीवी में भी काम किया था। वह मशहूर सीरियल सोन परी में फ्रूटी की दादी के रोल में नजर आई थीं। साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था।