निम्बाहेडा हलचल। ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा चित्तौड़गढ द्वारा राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सहकारिता एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल आंजना के अथक प्रयासो एवं ंआर्शीवाद से पंचायत समितियो में कार्यरत ग्राम सेवक का पदनाम ग्राम विकास अधिकारी परिवर्तन करने एवं ग्राम विकास अधिकारी से सहायक विकास अधिकारी पद से अतिरिक्त विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत कर्मचारी को पदौन्नत कर लाभान्वित किया तथा अतिरिक्त विकास अधिकारी के पद को राजपत्रित घोषित कर सम्मान प्रदान किया। राजस्थान राज्य ग्रामीण सेवा जुनियर स्केल बी.डी.ओ. मे 25 प्रतिशत पदो पर अतिरिक्त विकास अधिकारी को पदौन्नति देकर लाभान्वित किया है। पेच एरिया में सहकारिता मंत्री आंजना को आभार पत्र के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर भेट कर संघ एवं कर्मचारी वर्ग द्वारा आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह जाडावत पुर्व विधायक चित्तौडगढ, पुरुषोत्तमलाल झंवर अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस निम्बाहेड़ा, सुभाषचन्द शारदा अध्यक्ष नगरपालिका निम्बाहेड़ा एवं गोपाललाल आंजना पूर्व प्रधान एवं महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ शंकरलाल कलंत्री, अतिरिक्त विकास अधिकारी दौलतराम मीणा, जिला प्रवक्ता महेन्द्र सिंह राजपुत, कमलेश खटवानी, धर्मवीर कोठारी, प्रदेश प्रतिनिधि दिनेश विजयवर्गीय, विष्णु शर्मा,ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लाॅक महामंत्री अरविन्द कुमार तोतला, घनश्याम मीणा, विनोद अजमेरा, मुकेश शर्मा, गोर्वधनलाल शर्मा, देवीलाल दशोरा, तिलकराज कुमार, मुकेश भराडिया, हिरालाल आचार्य, अरविन्द जाट, कन्हैयालाल शर्मा एवं कवर लाल आदि ने पत्र आभार व्यक्त किया।