boltBREAKING NEWS
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

रावत राजपूत सर्कल सभा मण्डावर के चुन्नासिंह बने अध्यक्ष

रावत राजपूत सर्कल सभा मण्डावर के चुन्नासिंह बने अध्यक्ष

राजस्थान रावत-राजपूत महासभा सर्कल सभा मण्डावर के द्विवार्षिक  चुनाव संभागीय प्रभारी व चुनाव अधिकारी मदन सिंह काछबली, पूर्व महिला प्रदेशाध्यक्ष सरपंच प्यारी कुमारी, चुनाव संयोजक मिठू सिंह चौहान  व सह संयोजक लूम्ब सिंह व चार पूर्व सर्कल अध्यक्ष लाल सिंह डूंगावत, नेत सिंह कनियात, माधो सिंह सिरोला, पूरन सिंह डूंगावत के निर्देशन में हुए । जिसमें सर्कल अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक चुन्ना सिंह चौहान को  निर्विरोध सर्कल सभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया। 
इसी तरह सर्कल उपाध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह डूंगावत ढाक, संगठन मंत्री  पूर्व उप सरपंच चतर सिंह पातलात, कोषाध्यक्ष  उपसरपंच सुभाष सिंह वणार ऑडिटर  पूर्व उप सरपंच दूधसिंह पंवार , कार्यकारिणी सदस्य सोहन सिंह डूंगावत, गणेश सिंह नामाकाकर को बनाया गया। नवयुवक मंडल कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर खंगार सिंह चतरपुरा, उपाध्यक्ष भगवान सिंह रोहिड़ा, मंत्री नरेंद्र सिंह सिरोला, छगन सिंह पातलात को बनाया गया। महिला कार्यकारिणी में दर्शना देवी को मनोनीत किया।