boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

सीएम पोर्टल पर शिकायत, झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा

सीएम पोर्टल पर शिकायत, झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा

 सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती कुड़ी चौराहे पर आज दोपहर बाद कोटडी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सुनील सोनी के निर्देशन में एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां कार्यवाही की गई | जहा से डॉक्टर को पकड़ा | ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सुनील सोनी ने बताया कि सीएम पोर्टल पर कुड़ी चौराहे पर एक झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत दर्ज की गई | शिकायत मिलने पर सवाईपुर डॉक्टर राजेंद्र कुमार सोमाणी, डॉक्टर तोशन बुनकर, आकोला डॉक्टर खेमचंद देवदां तथा सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची | टीम को देखकर झोलाछाप डॉक्टर खेतों की तरफ भाग गया | जिसको बाद में पुलिसकर्मी ने पीछा कर पकड़ा | वही दुकान से सिरिंज, बोतल व अन्य कई दवाइयाँ मिली | साथ ही इनकी सूचना जिला चिकित्सालय मुख्यालय पर दी गई ||