boltBREAKING NEWS
  • समाज की हलचल  e पेपर निशुल्क पढ़ने के लिए भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

बरड़ा पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

बरड़ा पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद की भावना एवं क्षेत्रीय प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी की ईमानदार कार्यशैली तथा कोरोना महामारी जैसे विकट काल में आमजन के लिए किए गए सेवा कार्यों से प्रभावित होकर निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के निम्बाहेड़ा उपखण्ड की बरडा ग्राम पंचायत मुख्यालय के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बरडा ग्राम पंचायत मुख्यालय के राहुल मीणा, किशन गुर्जर, अविनाश जटिया, पिंटू गायरी, पुष्कर मीणा, कन्हैयालाल मीणा, विनोद माली, भरत माली, पवन राजपूत, अर्जुन मीणा आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया तथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।