boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में संविधान दिवस मनाया

राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में संविधान दिवस मनाया

भीलवाड़ा ।,: आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के संस्थाप्रधान श्यामलाल खटीक ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए कहा कि संविधान का निर्माण तत्कालीन परिस्थितियों की आवश्यकताओं एवं विश्व के सभी संविधानों का अध्ययन करने के पश्चात् हमारे देश के महान राष्ट्रीय नेताओं, विद्वानों, कार्यकत्ताओं एवं विभिन्न वर्गो से सुझाव मांगकर डाॅ भीमराव अम्बेडकर एवं डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जैसे महान विद्वानो के द्वारा निर्माण किया गया, जिससे आज राष्ट्र चहुँमुखी विकास कर रहा हैं। हम सभी को संविधान का पालन करते हुए आगे बढ़ना हैं। 
एन.एस.एस. प्रभारी भैरूलाल नायक ने सभी बच्चों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। विद्यालय के सभी बच्चों को इस उद्देशिका का पाठन कराया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता रमाकान्त तिवाड़ी, पारी प्रभारी  भागचन्द जैन,  राजीव  पिल्लई,  अमीन खां,  भागचन्द सोमानी एवं  केसरीमल खटीक ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रामप्रसाद माणम्यां एवं अशोक जैथलिया ने किया।