boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

दिल्ली ने राजस्थान को हराया:ऑस्ट्रेलियाई स्टार्स ने दिलाई DC को धमाकेदार जीत

दिल्ली ने राजस्थान को हराया:ऑस्ट्रेलियाई स्टार्स ने दिलाई DC को धमाकेदार जीत

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मिलेच मार्श ने 62 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने नाबाद 52 रन बनाए।

इस जीत से दिल्ली के 12 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह प्ले-ऑफ में पहुंचने की होड़ में बरकरार है। राजस्थान के 12 मैचों में 14 अंक हैं। वॉर्नर और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 144 रन की पार्टनरशिप की। मार्श नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर उतरे थे। ओपनर श्रीकर भरत पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए थे। उनका विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया।

इससे पहले राजस्थान को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज 7 रन बनाकर चेतन साकरिया को विकेट दे बैठे। बटलर पारी की शुरुआत से ही रंग में नहीं दिखे। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 चौका जमा सके। लेफ्ट आर्म स्विंग बॉलर साकरिया की अंदर आती गेंदों पर वे परेशानी में दिखे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 43 रन जोड़े। जायसवाल 19 गेंद पर 19 रन बनाकर मिचेल मार्श का शिकार बने।

काम न आया सैमसन का दांव
अश्विन ठीक 50 रन बनाने के बाद मिचेल मार्श की गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। संजू सैमसन इस मैच में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, उनका दांव कामयाब नहीं हुआ और वे महज 6 रन बनाकर नॉर्त्या की गेंद पर आउट हो गए। रेयान पराग भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 5 गेंद पर 9 रन बनाकर चेतन साकरिया का दूसरा शिकार बने। देवदत्त पडिक्कल दो रन से अर्धशतक चूक गए। उनका विकेट नॉर्त्या ने लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्लीः डेविड वार्नर, श्रीकर भरत, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, चेतन साकरिया, कुलदीप यादव और एनरिक नॉर्त्या।
राजस्थानः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रेसी वान डेर डूसेन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।