boltBREAKING NEWS

डबल इंजन की सरकार से ही प्रदेश का विकास संभव-सीएम योगी

डबल इंजन की सरकार से ही प्रदेश का विकास संभव-सीएम योगी


चित्तौड़गढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम राज्य की कल्पना यूपी में होती है और कर्फ्यू राजस्थान में लगता है। जहां संत सुरक्षित नहीं है, वही धार्मिक आयोजनों पर कांग्रेस सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा रोक लगाई जाती है, ऐसी स्थिति से उबरने के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत देकर डबल इंजन की सरकार बनाने पर ही प्रदेश का चहुमुखी विकास संभव होगा। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को शहर के ईनाणी सीटी सेंटर में भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के माफिया राज पर रोक लगाने का काम तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत ने शुरू किया था, जिसको वसुंधरा राजे ने और आगे बढाया लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि कन्हैया हत्याकांड पर सरकार मौन रही, खनन, वन व अपराध माफिया प्रदेश में पर्याय बन चुके है, लेकिन यूपी में जब ऐसे हालात थे तो नया अनुसंधान कर बुलडोजर के माध्यम से अपराधियों को रौंदने के साथ उनकी सम्पत्ति जब्त कर गरीब के लिये घर बनाये गये, इसलिये माफिया का इलाज डलब इंजन की सरकार से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो में राजस्थान को हालात को देखकर काफी पीड़ा होती है, देश आगे बढ रहा है, लेकिन कांग्रेस राज में राजस्थान पिछड़ता जा रहा हैं, उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी का अभिंनदन करती है, जो भारत के 142 करोड़ लोगों को गौरवान्वित करते है। आज हमारी सीमाएं सुरक्षित है, आतंकवाद पर लगाम लगी है तथा छेड़ने पर छोड़ा नहीं जाता क्योंकि भारत मंे समस्या की नहींे अब समाधान की चर्चा होने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अलगाव वाद दिया, लेकिन मोदी ने पूरे देश को जोड़कर नया समाधान देते हुए नये भारत का सपना साकार किया है। उन्होंने मादी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के 50 करोड़ लोगों को आरोग्य योजना के साथ ही हर घर नल, घर-घर में शोचालय, गरीबो के आवास बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकंतत्र में चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है, लेकिन जीत का केवल एक विधायक बनता है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान सिंह आक्या भाजपा के कार्यकर्ता है, लेकिन वे लगातार झुड़े रहते तो कांग्रेस से भ्रष्टाचार की लड़ार्इ्र साथ मिलकर लड़ते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को भरपूर समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने से ही राम राज्य का आंदन मिल पायेगा। प्रारम्भ में उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दुर्ग को स्वतंत्र भारत का प्रमुख तीर्थ निरूपित करते हुए कहा कि देश में जब भी कोई चुनौती आती है तो नजरे मेवाड़ की इस पावन धरा की ओर होती है। इस धरती से सैकड़ों वर्षो से शौर्य व पराक्रम का इतिहास रचा है। उन्होंने महाराणा सांगा, प्रताप, रानी पद्मिनी, मीरा बाई और जौहर की वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का नया इतिहास रचेगा। उन्होंने बड़ी संख्या मंे मौजूद श्रोताओं को अयोध्या के राम मंदिर मंे भगवान श्री राम के 22 जनवरी को विराजित होने की जानकारी देते हुए सभी को श्रीराम दर्शन के लिये अयोध्या आगमन का भाव भरा आमंत्रण दिया। योगी के सभा स्थल मंच पर पहंुचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, प्रत्याशी राजवी, श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा, राव नरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। योगी के आने से पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने इस चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने के लिये भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान मंे विकास को अग्रीम पंक्ति में लाने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरूसिंह शेखावत थे, उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर राजवी क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। सभा के दौरान कई बार जय श्री राम और योगी के समर्थन में नारे लगते रहे। सभा के प्रारम्भ में भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी ने योगी आदित्यनाथ एंव बड़ी संख्या में आये क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं एंव उपलब्धियों के साथ ही अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धिया गिनाई। उन्होंने चुनाव मैदान में कांग्रेस व निर्दलीय के सम्बन्ध में कटाक्ष करते हुए उन्हें सापनाथ और नागनाथ बताते हुए कहा कि भाजपा आलाकमान ने उन्हें क्षेत्र की जनता पर विश्वास करते हुए यहां भेजा है। इस दौरान मंच पर कालिका माता मंदिर के महंत रामनारायण पुरी, जगन्नाथ भारती, विनोद जी यति, विजयपुर वैष्णव दास महाराज, हेमंत लांबा, विधायक ललित ओस्तवाल, उत्तरप्रदेश विधायक धीरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह भाटी, प्रधान देवेंद्र कंवर, वीणा दशोरा, डॉ आई एम सेठिया, सागर सोनी, गोपाल चौबे, राजकुमार सुखवाल, राजमल सुखवाल, गोपाल सिंह राजोरा, सत्यनारायण कुमावत, महेश ईनाणी, गोविंद काबरा, नीरू अहीर, हरीश ईनाणी, सी पी नामधराणी,संजू लड्ढा, सुरेश गाडरी, रतन लाल गाडरी, राव नरेंद्र सिंह, गौरव त्यागी, नरेंद्र पोखरना, मुकेश गुर्जर, विनोद चपलोत, अर्जुन बैरवा, मनोज पारीक आदि उपस्थित थे।
नारे लगाने पर राजवी समर्थकों ने की हाथापाई
योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने उद्बोधन में चन्द्रभान सिंह आक्या का नाम लेते ही सभा में मौजूद कुछ युवक चन्द्रभान सिंह आक्या के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। जिन्हें कुछ भाजपा कार्यकर्ता रोकने लगे तो योगी ने कहा कि उन्हें बोलने दो लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने चन्द्रभान के पक्ष में नारेबाजी करने वाले राजकुमार नटराज के साथ हाथापाई कर दी। जिसे पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर सरंक्षण में लिया।

डबल इंजन की सरकार से ही प्रदेश का विकास संभव-सीएम योगी