पारोली। देवसेना द्वारा भादवि छट के उपलक्ष में 23 सितंबर को वाहन रेली के आयोजन को लेकर साखड़ा बनी के देवनारायण के यहां शाम को देवसेना कार्यकर्ताओ की बैठक हुई।
देव सेना अध्यक्ष बद्री लाल गुर्जर ने बताया कि बैठक में भादवी छट पर वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया गया। जिसमें समस्त गुर्जर समाज व देवसेना कोटडी तहसील के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली कोटडी श्याम मंदिर से साखडा कंटाली श्याम के यहां पहुंचेगी।
बैठक में तहसील अध्यक्ष बद्रीलाल गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल, पूर्व अध्यक्ष शंभू लाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।