boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

जिला कलक्टर ने किया दरीबा में आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया दरीबा में आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने आज सोमवार को कोरोना महामारी के मध्यनजर रखते हुये आज सोमवार को  दरीबा में  आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर  जिला कलक्टर पोसवाल ने  उपस्थित अधिकारियों को डीएवी में बन रहे 350 आक्सीजन बैड का अस्पताल बन रहा है जिसमें आक्सीजन हिन्दुस्थान जिंक से ढाई किमी लम्बी लाईन से लायी जायेगी  व हाॅस्पिटल को  जल्द से जल्द सोमवार तक प्रारभ करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने दरीबा में प्लांट का बारीकी से निरीक्षण कर  इसके बारे में जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिये। विकास अधिकारी रेलमगरा ने बताया कि इसकी प्रभावी मानिटरिंग के लिये  नोडल अधिकारी मंदिर मंडल के जितेन्द्र ओझा के साथ 24 घंटे प्रभावी मानिटरिंग के लिये तीन पारियों कार्मिको को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर  मंदिर मंडल के जितेन्द्र ओझा,  उपखंड अधिकारी नाथद्वारा अभिषेक गोयल, विकास अधिकारी रेलमगरा, रमेश विश्नोई व दरीबा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।