boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

मिजोरम के थेंजॉल में 6.1 तीव्रता का भूकंप:पश्चिम बंगाल और असम में भी महसूस हुए झटके, बांग्लादेश में था भूकंप का केंद्र

मिजोरम के थेंजॉल में 6.1 तीव्रता का भूकंप:पश्चिम बंगाल और असम में भी महसूस हुए झटके, बांग्लादेश में था भूकंप का केंद्र

मिजोरम राज्य के थेंजॉल शहर में शुक्रवार सुबह 5.15 पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप के झटके त्रिपुरा, मणिपुर, असम के साथ पश्चिम बंगाल में कोलकाता और बांग्लादेश के चिटगांव में भी महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, भारत- म्यांमार बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह भूकंप के महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के चिटगांव से 183 किमी पूर्व में था। सुबह 5.23 बजे दूसरे भूकंप की भी जानकारी सामने आई है। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सेस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने भी अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। थेंजॉल के एक शख्स ने इस वेबसाइट पर लिखा कि सबसे लंबे भूकंप के झटकों में से एक था।

EMSC की वेबसाइट पर थेंजॉल के एक निवासी ने लिखा कि, उसने ऐसे झटके कभी नहीं महसूस किए। 20 नवंबर को गुवाहाटी और असम के अन्य हिस्सों में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप दिन में 1.12 बजे आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे पाया गया था।