भीलवाड़ा। गणेश चतुर्थी पर में घर घर में गणपति की स्थापना की गयी। जिसमें विशेष इस बार कई भक्तों द्वारा इको फ्रेंडली गणपति घर पर ही बनाकर स्थापित किये गये। इसी श्रृंखला में पांच वर्ष से बापूनगर निवासी हरीश ओझा की सुपुत्री कामाक्षी एवं देवांशी ओझा द्वारा हर बार नए-नए रूप में इको फ्रेंडली गणपति की स्थापना की जाती है एवं इको फ्रेंडली गणपति की मूर्तियां वितरित की जाती है।
इस बार दोनों बेटियों ने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए गोमूत्र, मिट्टी, एवं गोबर के द्वारा विशेष गणपति की मूर्ति बनाकर स्थापित किया जिसमें शिवलिंग एवं मूषक का विशेष आकर्षण दिखाई दे रहा है।
साथ ही दोनों ने सभी से पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए सभी अपने-अपने घर पर इको फ्रेंडली गणपति की ही स्थापना करने का आग्रह किया।