boltBREAKING NEWS

जहाजपुर क्षेत्र में 17 सितंबर को चार घंटे बंद रहेगी बिजली 

जहाजपुर क्षेत्र में 17 सितंबर को चार घंटे बंद रहेगी बिजली 

पीपलूंद। जहाजपुर क्षेत्र में 132 केवी जीएसएस देवली व जहाजपुर के मेन बेस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता जहाजपुर (ग्रामीण) के अधीनस्थ 33/11 केवी जीएसएस खजूरी, पीपलूंद , शक्करगढ़, धौड़, पंडेर, टिटौडी, आमल्दा से संबंधित सभी फीडरो पर रविवार को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता 132 केवी जीएसएस आरवीपीएन देवली द्वारा दी गई।