boltBREAKING NEWS
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

पूर्वांचल जनचेतना समिति के महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार

पूर्वांचल जनचेतना समिति के महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार

आज पूर्वांचल जन चेतना समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह एवं सचिव अरुण कुमार राय के सानिध्य में महिलाओं की सहभागिता हेतु पूर्वांचल जनचेतना समिति के महिला प्रकोष्ठ में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष के पद पर अनुराधा झा की नियुक्ति की गई । संगठन के महिला प्रकोष्ठ के सचिव रामावती कुशवाहा ने नवनियुक्त महिला उपाध्यक्ष अनुराधा झा को माला पहनाकर स्वागत किया । 

संगठन के अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव अरुण कुमार राय द्वारा अनुराधा झा को नियुक्ति पत्र दिया गया और उनसे महिलाओं के अधिकार हेतु तथा संगठन के संविधान के मुताबिक अपनी सहभागिता निभाने के लिए गोपनीयता की शपथ दिलाकर संगठन के मजबूती हेतु प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में संगठन के मुख्य सलाहकार सुनील झा उपाध्यक्ष दिनेश साहनी प्रचार एवं प्रसार मंत्री रोशन सिंह एवं संगठन के सदस्य मोहिनी झा व हैमा जैन इस कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारी अनुराधा झा को बधाई दी ।