boltBREAKING NEWS
  • समाज की हलचल  e पेपर निशुल्क पढ़ने के लिए भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू अभियान तेज

सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित; रेस्क्यू अभियान तेज

उत्तरकाशी ‌। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने को लेकर रेस्क्यू अभियान 24 घंटे संचालित हो रहा है। वहीं, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई। तस्वीर में सभी श्रमिक सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं। सिलक्यारा सुरंग की ओर से अमेरिकन औगर मशीन से एस्केप टनल बनाने का कार्य फिर से शुरू होने वाला है। दिल्ली से आई मैकेनिकल टीम ने अमेरिकन औगर मशीन के कलपुर्जे बदले हैं और मशीन को संचालित करने की तैयारी की जा रही है।भूस्खलन के मलबे में छह पाइप डालने के बाद श्रमिकों तक पहली बार सॉलिड फूड पहुंचाया गया। इसके साथ ही पाइप के जरिए कैमरा भी भेजा गया। जिससे सुरंग के अंदर की तस्वीर सामने आई है। पहली बार श्रमिकों की तस्वीर सामने आई है। जो श्रमिक अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत भी की है अधिकारियों ने उनका हाल-चाल जाना।