बैरां (भैरूलाल गुर्जर)। कांग्रेस किसान मोर्चा कोर कमेटी ने शाहपुरा बनेड़ा ब्लॉक जिला उपाध्यक्ष पद पर पूर्व सरपंच मेवाराम गुर्जर को नियुक्त किया है। अध्यक्ष सुरेशचंद्र पारीक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी कृष्ण कुमार लखारा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रबोधन गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झूरियां व जिला कांग्रेस किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश चंद्र पारीक की सहमति से गुर्जर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।