राजसमन्द राव दिलीप सिंह
मोर्चा पार्टी के हरावल दस्ते हैं मोर्चा के माध्यम से पार्टी के कार्य को गति मिलती है मोर्चों से पार्टी के भविष्य के नेता और कार्यकर्ता निर्माण होते हैं मोर्चे पार्टी की अग्रिम पंक्ति के लिए कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करें एवं नए कार्यकर्ताओं की भर्ती करें केंद्र प्रदेश संगठन के भेजे गए कार्यक्रमों का ठीक प्रकार से नीचे तक सुचारू रूप से काम को खड़ा करें एवं महती भूमिका का निर्वहन करें, जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह विचार आज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के सातों मोर्चा की संयुक्त बैठक में प्रकट किया इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा किसी भी संगठन में उसकी सरंचना पूर्ण करके उसके लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है वैसे ही भाजपा संगठन में सभी मोर्चो की सरंचना नीचे स्तर तक बनाना ही पहला लक्ष्य है अगर सभी मोर्चो की सरंचना पूर्ण हो जाये तो हम किसी भी बूथ में पराजित नही हो सकते उसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने मन से संगठन के कार्यो में लगना होगा तभी यह संभव हो पायेगा , इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में हुए कार्यो व कार्यकारिणी का पूर्ण विवरण जिला अध्यक्ष के समक्ष दिया जिसके बाद बारहठ ने कहा कि हम सभी को मिलकरके आने वाले कार्यक्रमों को पूर्ण करना है जिसके लिए अभी से तैयारियां करनी है इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव सभी के समक्ष दिए ,इससे पूर्व जिले भर में होने वाली सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत योजना भी तय की गई इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक भरत पालीवाल ने बताया कि जिले के 23 ही मंडलों पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से खो-खो वालीबॉल कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं संपन्न होगी मोर्चा की संयुक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील जोशी ने किया, इस बैठक में जिला मंत्री महेन्द्र सिंह चौहान,प्रदेश प्रतिनिधि मांगी लाल कुमावत,जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी,कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़ सहित सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे।