boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

हेड कांस्टेबल को बनाया महिला सीएलजी सदस्य ने हनीट्रैप का शिकार

हेड कांस्टेबल को बनाया महिला सीएलजी सदस्य ने  हनीट्रैप का शिकार

श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर में  एक महिला सीएलजी सदस्य ने थाने के एक हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो क्लिप बना हनीट्रैप का शिकार बना लिया। उससे चार लाख रुपये की डिमांड भी कर डाली।  पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई इन आरोपी महिलाओं के ऐसे कई अन्य मामलों में शामिल होने का संदेह है। इस संबंध में पुलिस को और भी शिकायतें मिल रही हैं।

यह मामला जिले के पदमपुर थाने का है। कांस्टेबल गुरदेव सिंह ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि थाने की सीएलजी सदस्य सुखप्रीत कौर ने उसे अपने घर बुलाया। उसने बताया कि इलाके की एक लापता लड़की उसके घर पर है। आरक्षक जब सीएलजी सदस्य के घर पहुंचा, तो उसने उसे घर के अंदर एक कमरे में बंद कर दिया। दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। मौके पर आरोपी महिला के साथ एक अन्य महिला भी मौजूद थी। जिसने उसकी अश्लील क्लिप बनाई। पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी सुखप्रीत कौर पत्नी तेजेंद्र सिंह (40) और पोकरराम नायक की 30 वर्षीय पत्नी विमला और आंचल की पत्नी मन्नू शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से अश्लील क्लिप और 1,420 रुपये की लूट भी बरामद की है। पदमपुर थाने के हैड कांस्टेबल गुरदेव सिह ने बताया कि सीएलजी सदस्य सुखप्रीत कौर ने एक युवती की बरामदगी के मामले में उसे अपने घर बुलाया। फिर कमरे में बंद कर जबरन अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल कर बदनामी का डर दिखाकर चार लाख रुपये मांगे। घटना के 16 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया।