गंगापुर सुरेश शर्मा- सेवा व संस्कार के जीवंत स्वरूप बेटी बढ़ाओ,बेटी पढ़ाओ,बेटी बसाओ,बेटी अपनाओ प्रकल्प के अंतर्गत नन्ही परियों के अवतरण पर भारत विकास परिषद गंगापुर शाखा की महिलाओं द्वारा 10 नव प्रसूताओं व नन्हीं परियों का उपरना ओढ़ाकर व तिलक लगाकर सम्मान किया गया। उपहार स्वरूप गुड़-गोला,फल,बिस्किट वितरित किए गए। अस्पताल में अपने परिजनों के साथ आए हुए बच्चों के लिए स्टेशनरी,फल बिस्किट,गुड़- चना के पैकेट वितरित किए गए।
अभिनंदन सामग्री एवं बच्चियों को दी जाने वाली पोशाक व उपहार हेतु शाखा की महिला सदस्यों द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ,जन्मोत्सव के अवसर पर सहयोग किया गया।
एनीमिया मुक्त भारत प्रकल्प के अंतर्गत शाखा की महिला सदस्यों द्वारा एनीमिया की जानकारी के पत्रक वितरित किए गए, साथ ही एनीमिया के बारे में जानकारी भी दी गई।
प्रकल्प संयोजिका निशा समदानी ने बताया इस कार्यक्रम में महिला प्रमुख वंदना बाल्दी, सहमहिला प्रमुख विजयश्री दाधीच, ममता जीनगर, मोनिका बाबेल, प्रदीप दाधीच उपस्थित थे।