boltBREAKING NEWS
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

पीपलूंद मे महिलाओं ने सोलह श्रृंगार व व्रत कर, किया विधि विधान से दशामाता का पूजन

पीपलूंद मे महिलाओं ने सोलह श्रृंगार व व्रत कर, किया विधि विधान से दशामाता का पूजन

पीपलूंद (दुर्गेश रेगर) । जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, धौड, खजूरी,ऊलैला, शक्करगढ़, सरसिया, इत्यादि गांवो में शुक्रवार को महिलाएं अलसुबह जल्दी ही  सज धज कर सोलह श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त में परंपरागत विधि-विधान से दशा माता का पूजन किया गया | अलसुबह से ही महिलाएं पूजन सामग्री का थाल लिए अलग-अलग जगहों पर दशा माता के गीत गाती हुई पीपल के वृक्ष के पास पहुंची | वहां पर परंपरागत विधि-विधान से दशामाता के रूप में पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर हल्दी व आटे से मिश्रित बने गहने, आटे का दीपक ,फल, वस्त्र, इत्यादि चढ़ाये | तत्पश्चात पीपल के पेड़ की 10 परिक्रमा करके 10 गांठ वाली बेल को धारण करके  दशामाता से आशीर्वाद स्वरूप अपने पति की दीर्घायु व घर परिवार मे सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाएँ की तत्पश्चात महिलाएं वहीं पर समूह में एकत्रित होकर पारंपरिक दशामाता से जुड़ी धार्मिक कथा और कहानियों को सुना बाद मे बड़े बुजुर्गों का चरण छूकर आशीर्वाद लिया |