boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

किसान सभा में महिलाओं को दी नैनो यूरिया की जानकारी

किसान सभा में महिलाओं को दी नैनो यूरिया की जानकारी

मंगरोप (मुकेश खटीक)। इफको की ओर से मंगलवार को 15 महिलाओं को कंबल बांटे गए। इस दौरान महिला सहकारी समिति मंगरोप पर किसान सभा आयोजित कर महिलाओं को नैनो यूरिया की प्रयोग विधि व संपूर्ण तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाई गई। बाबूलाल कुमावत मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको द्वारा महिलाओं को नैनो यूरिया की जानकारी के साथ-साथ प्रदर्शन के रूप में महिलाओं को निशुल्क नैनो यूरिया की बोतल उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्ष विमला सोमानी ने कार्यक्रम में इफको द्वारा 15 महिलाओं को कंबल दी। कैलाश चंद काबरा संयोजक महिला सहकारी समिति, परमेश्वर शर्मा, ईश्वर लाल प्रजापत, नंदलाल कुमावत एवं लगभग 50 महिलाएं मौजूद थीं।