चित्तौड़गढ़, । श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिको को चौखटियो पर जाकर पंजीयन की जानकारी दी गयी एवं श्रम निरीक्षक द्वारा पात्र निर्माण श्रमिको को सत्यापन पत्र जारी किये गए।
उपश्रम आयुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली के निर्देशानुसार राजस्थान के सभी जिलो मे श्रमिक चौखटियो एवं कार्य स्थल पर जाकर श्रम विभाग द्वारा पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज श्रम विभाग द्वारा रेलवे फाटक नगर परिषद के पास, श्रम निरीक्षक हेमंत शुक्ल द्वारा निर्माण श्रमिकों को पंजीयन हेतु जानकारी एवं पात्र निर्माण श्रमिकों को सत्यापन प्रपत्र वितरित किये गये। उक्त आयोजन में 137 निर्माण श्रमिकों को पंजीयन हेतु जानकारी एवं 77 निर्माण श्रमिकां को सत्यापन पत्र प्रदान किये गये।
इस दौरान श्रम विभाग के बाबू सिंह तथा बीओसीडब्ल्यू जिला प्रबंधक कुलदीप सिंह राठौड़ व दलपत सिंह रमन कुमार स्वर्णकार, लेखाकार, दीपक बाटु , गिरीराज सिंह शेखावत, कमलेश माली आदि ने सहयोग प्रदान किया।
---