boltBREAKING NEWS
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

समाज के लिये हरदम तैयार रहते थे कालवी-विधायक राठौड़ 

समाज के लिये हरदम तैयार रहते थे कालवी-विधायक राठौड़ 

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के विगत दिनों निधन होने पर श्रद्धॉंजलि सभा रखी गई ।जिला अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह मोयना ने बताया की श्रद्धांजलि सभा कुआन्थल रेलवे स्टेशन स्तिथ राजपूत सभा भवन में रखी गई जिसमे बड़ी संख्या में समाजजनो ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।श्रद्धांजलि सभा में कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा की लोकेंद्र सिंह कालवी समाज के लिये हरदम तैयार रहते थे ,व अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया ,ऐसे व्यक्तित्व की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है ।श्री जगदीश भगवान राजपूत सेवा संस्थान के उमरी प्रांत अध्यक्ष रूप सिंह सूलिया ने कहा की कालवी का जीवन हम सब के लिये प्रेरणास्पद है ,उन्होंने समाज के लिये राजनीति को तिलांजलि दे दी ।इस अवसर पर राम सिंह सेलागुड़ा,भरत् सिंह सूलिया ,नेन सिंह कुंदवा ,जितेंद्र सिंह देवरिया ,नारायण सिंह नराना,ने भी श्री कालवी के जीवन पर प्रकाश डाला ।श्रद्धॉंजलि सभा में कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़,स्वादडी सरपंच तिलोक सिंह रावत,कुआन्थल सरपंच प्रतिनिधि श्रवण गुर्जर ,पूर्व कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भँवर सिंह जीरन ,पर्वत सिंह केरपुरा,गोवर्धन सिंह कुआन्थल,उम्मेद सिंह दौला  खेड़ा,शंभु सिंह बगतपुरा,किशन सिंह कुआन्थल,रिपुदमन सिंह ताल,प्रह्लाद सिंह ताल ,शक्ति सिंह सूरतपुरा,आमेट तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ,देवगढ़ तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह पांनडी,नरेंद्र सिंह मोयना,,नाथु सिंह सोलंकियो का गुड़ा ,बबलू सिंह रावत,नारायण सिंह बियाना,लक्ष्मण गुर्जर,अभय सिंह मोडिया खेड़ा,छैल सिंह भूरवाड़ा ,पप्पू सिंह जीरन,लाल सिंह माता जी का गाँव,गोपाल सिंह बग़तपूरा,शिवपाल सिंह बिलाखी,रवींद्र सिंह मारवाड़,महिपाल सिंह ,शैल सिंह दौलाजी खेड़ा,लाल सिंह सामरनाका,भवानी सिंह रान,भवानी सिंह जीरन,देवेंद्र सिंह भूरवाड़ा,प्रवीण सिंह लसानी,राजवीर सिंह भूरवाड़ा,मेजर सिंह सामरनाका,सुरेंद्र सिंह भूरवाड़ा,पूरण सिंह कमेरी,बाघ सिंह मोडिया खेड़ा,सहित अनेक समाजजन मौजूद थे ।