boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

कांग्रेस द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन 27 फरवरी को  

कांग्रेस द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन 27 फरवरी को  

 राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) प्रदेश कांग्रेस कमैटी द्वारा राजसमंद के मातृ कुंडिया में आगामी 27 फरवरी को दोपहर 2बजे तीनो कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के समर्थन में  विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा । कांग्रेस जिला सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिसमे राजसमंद चित्तौड़गढ़ उदयपुर भीलवाड़ा जिले के 50 हज़ार से अधिक संख्या में किसान भाग लेंगे । 

          कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के राजस्थान दौरे के बाद प्राप्त निर्देशो पर प्रदेश कांग्रेस कमैटी द्वारा अलग अलग संभागों में किसानों के समर्थन में विशाल महापंचायत के आयोजन कर रही है जिसमे कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार द्वारा लागु तीनो कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग कर किसानों का समर्थन करेगी ।

                उक्त किसान महापंचायत को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री उदयलांल आंजना ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर,पूर्व विधायक चित्तौड़गढ़ सुरेंद्र जाड़ावत,पीसीसी सदस्य वीरेंद्र वैष्णव,पूर्व प्रधान कपासन बद्रीलाल जाट,जिला महासचिव किशनलाल गाडरी एवम स्थानीय सरपंच कार्यकर्ताओ के साथ मातृ कुंडीया जाकर आयोजन स्थल का मुआयना किया । तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आयोजन को लेकर निर्देश दिए ।

             27 फरवरी को होने वाले आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ,प्रदेश कांग्रेस कमैटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित संभाग के अनेक मंत्री-विधायक एवम नेतागण आयोजन को संबोधित करेंगे ।