boltBREAKING NEWS
  • समाज की हलचल  e पेपर निशुल्क पढ़ने के लिए भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नया रेट लागू

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नया रेट लागू

नई द‍िल्ली। छठ महापर्व  खास मौके पर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कटौती की है। छठ के त्योहार से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 57 रुपए सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती के साथ ही दिल्ली से मुंबई तक इनके दाम घट गए हैं। नई कीमतों को आज से ही लागू हो गई है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाले नीले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1775.50 रुपए हो गई है। बता दें कि वैसे तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं।

19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट

छठ महापर्व से पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटना दिए है। इसके बाद ही दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 57.50 रुपए सस्ता हो गया है। अब राजधानी में 19 किलोग्राम वाले नीले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1775.50 रुपए मिल रहा है। 1 नवंबर को इसकी कीमत 1833 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत अब 1885.50 रुपए, मु्ंबई में 1728 रुपए और चेन्नई में 1942 रुपए हो गई है। इससे पहले कोलकाता में यह 1943 रुपए, मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए मिल रहा था।