boltBREAKING NEWS
  • समाज की हलचल  e पेपर निशुल्क पढ़ने के लिए भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों के मरने की आशंका... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों के मरने की आशंका... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरने की आशंका लग रही है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों के मृत अवस्था लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। फिलहाल घटना के एक घंटे बाद भी जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है।