चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी ने शुक्रवार को घोसुंडा मडल में अपना चुनाव प्रचार करते हुए एक नंबर का बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। राजवी ने बिना किसी भेद भाव और जाति वाद के समान रूप से चहुंमुखी विकास कर आपणो चित्तौड़ अग्रणी चित्तौड़ बनाणो है।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र के अनुसार गरीब को गणेश मानकर सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य करेंगे। चित्तौड़गढ़ के विकास को लेकर यहां के लोगों ने जो सपना देखा है उसे अपना कर्तव्य समझकर पूरा करना मेरा मुख्य उद्देश्य होगा। राजवी ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी समस्याओं से भली भाति परिचित हैं। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि चितौड़गढ में विकास का नया मॉडल विकसित किया जाएगा जिसका लाभ यहां के निवासियों को ज्यादा से ज्यादा मिलेगा। जनसंपर्क के दौरान रणजीत सिंह भाटी, कमलेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल इस दौरान भाजपा बस्सी मंडल एवं घोसुंडा मंडल कार्यालय एवं घोसुंडा मंडल में कार्यालय का शुभारंभ हुआ इस अवसर दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव, कमलेश पुरोहित, हर्षवर्धन सिंह, अभिमन्यु सिंह, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, बस्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, घोसुंडा मंडल अध्यक्ष राजमल चौबे, करनल रणधीर सिंह, महेश ईनाणी, रामगोपाल ओझा, हरिश्चंद्र सिंह, सोहनलाल खटीक, शंभू लाल गुर्जर, प्रिंस शर्मा आदि उपस्थित थे। बस्सी में कार्यालय शिव वरुण के दौरान यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नयन ओझा के सो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिला लाल जाट ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।