सवाईपुर (सांवर वैष्णव) भारतीय जनता पार्टी कोटडी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल सहित सभी ग्राम पंचायतों मे विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर युवा मोर्चा के कार्येकर्ताओ द्वारा स्वास्थ्य केंद्र कोटडी पर मरीजों को फल वितरण व सफाई अभियान चलाकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता धर्मचंद जीनगर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीताराम रायका, महामंत्री राघव आचार्य, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री कल्याण आचार्य, राजू हाड़ा, रामनारायण जाट रेड़वास, उदालियास सरपंच लक्ष्मण गाडरी, युवा मोर्चा महामंत्री प्रकाश गाडरी, मंडल मंत्री रामलाल सिंह रावणा, मुकेश रावणा, राजेन्द्र शर्मा, प्रभु लाल जाट, धन्ना लाल जाट सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही सवाईपुर कस्बे में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, इस दौरान देवराज जाट उर्फ काका, राकेश जाट आदि कई मौजूद रहे।