boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

कोई चमत्कार हो और अपना सही सलामत मिल जाए..

कोई चमत्कार हो और अपना सही सलामत मिल जाए..

अपनों की तलाश में शनिवार सुबह मुंडका पहुँचे लोगो की आँखे लापता अपनो को तलासते नजर आई ,जिस तीन मंजिला इमारत में आग लगी वहां का नजारा बेहद गमगीन करने वाला है।  सुबह पहुंचे आसपास के लोगों के आंखों में आंसू नजर आए। अपनों को खोने गम पीड़ित के परिजनों की आंखों में देखा जा रहा है। शनिवार सुबह कुछ लोग इस उम्मीद में जली इमारत के आसपास पहुंचे कि कोई चमत्कार हो और अपना सही सलामत मिल जाए। लोग इस इमारत की गलियों से निकलने के दौरान बेहद गमगीन नजर आ रहे हैं। वहीं, आग लगने के तत्काल बाद सैकड़ों की संख्या में स्वजन अपनों की तलाश में वहां पहुंचने लगे। चारों तरफ चीख पुकार मची हुई थी। कोई अपनी बेटी को ढूंढ़ रहा था तो कोई अपने पति को। वहां मौजूद लोग पुलिसकर्मी व अग्निशमन कर्मियों के बीच अपनों की जानकारी पाने के लिए गुहार लगा रहे थे। उधर, बढ़ती भीड़ को देखते हुए वहां पर व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए कठिन हो रहा था। ऐसे में घटनास्थल के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। इस कारण लोगों में काफी रोष था।