राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले के आमेट नगर में 13 से 19 अप्रेल को होने वाली भागवत कथा की तैयारियों को लेकर श्री जयसिंह श्याम गोशाला में सोमवार रात को बैठक का आयोजन हुआ। कथा का आयोजन श्री जय सिंह श्याम गोशाला समिति व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में होगा। बैठक में कथा को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर, फ्लेक्स आदि नगर के प्रमुख स्थानों पर लगाने का निर्णय किया गया। इस दौरान गोशाला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी, व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा, सचिव मदन लाल पुरोहित, चंद्रेश माहेश्वरी, नारायण लाल कंसारा, भारत विकास परिषद अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दाधीच, धर्मेश छीपा, भैरू सिंह भाटी, अशोक दक, मुकेश सिरोया, विनोद शर्मा, प्रहलाद स्वर्णकार, ललित शर्मा, जेठू सिंह राजपुरोहित सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।