boltBREAKING NEWS
  •  
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

 2 मासूम बच्चों की मां का कत्ल, रात में हुई थी लापता, सुबह खेत में मिला शव, मोबाइल गायब, बुआ के घर शादी में आई थी, गांव में दहशत

 2 मासूम बच्चों की मां का कत्ल, रात में हुई थी लापता, सुबह खेत में मिला शव, मोबाइल गायब, बुआ के घर शादी में आई थी, गांव में दहशत

 भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल। भीलवाड़ा में अपराध और अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। ये ही वजह है कि चोरी, लूट, रेप, फायरिंग के बाद अब कत्ल की वारदातें भी बढऩे लगी है। ऐसी ही एक और वारदात जिले के मदनपुरा गांव में हुई, जहां अपनी बुआ के घर शादी में आई महिला की बीती रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। महिला का शव गांव के बाहर खेत में बंबुलों के बीच खून से सनी हालत में मिला। महिला के सिर व शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं उसका मोबाइल भी गायब मिला। कत्ल की इस वारदात से शादी की खुशिंया मातम में बदल गई।  वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाते हुये अज्ञात कातिल के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

बागौर थाना प्रभारी मोतीलाल रायका ने हलचल को बताया कि रायपुर थाने के चौहानों का खेड़ा में रहने वाली मैना कंवर 25 पत्नी महेंद्रसिंह राजपूत का पीहर बिजौलियां थाने के राखोली में है। मैना कंवर की बुआ की बेटी की 20 मई को मदनपुरा में शादी थी। इसके चलते मैना कंवर 19 मई को  मदनपुरा आ गई थी। इसके बाद से वह अपनी बुआ के यहीं थी। घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था। इस बीच, मंगलवार की रात आठ बजे मैनाकंवर अचानक बुआ के घर से निकली, जो लापता हो गई। मैनाकंवर को जाते हुये उसके फूंका अर्जुन सिंह ने देखा था। इसके बाद जब काफी देर तक मैनाकंवर नहीं लौटी तो परिजन सकते में आ गये।  मैनाकंवर की संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। 
 इस बीच,  सुबह शौच के लिए गांव से 300 मीटर की दूरी पर शौच के लिए गये ग्रामीणों ने बंबुलों के बीच महिला की लाश देखी। शव खून से सना हुआ था। उसके सिर व गाल के साथ ही गले पर भी चोटें थी। शव देखने वाले लोगों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गये। महिला की पहचान लापता मैना कंवर के रूप में हुई। सूचना पर डीएसपी कन्हैयालाल, थाना अधिकारी रायका के साथ ही जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों व पुलिस व एफएसएल टीम ने वारदातस्थल का बारिकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये। मौके पर बाइक के टायरों के निशान मिले हैं। वहीं मृतका का मोबाइल भी गायब मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागौर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हत्या की रिपोर्ट मृतका के फूंफा मदनपुरा निवासी अर्जुनसिंह राजपूत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई है। उधर,  कत्ल की इस वारदात से शादी वाले घर में शोक छा गया। ग्रामीण भी दहशत में हैं। फिल्हाल न तो कातिल का पता चला है और न ही कारण सामने आये हैं।  पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 

मोबाइल से खुल सकता है कत्ल का राज
पुलिस का कहना है कि मैना कंवर के पास मोबाइल था। बताया गया है कि मैना जब घर से निकली तब वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसे रिश्तेदार ने बात करते हुये जाते देखा। उधर, वारदातस्थल पर मैना का मोबाइल नहीं मिला। माना जा रही है कि कातिल यह मोबाइल अपने साथ ले गया। सूत्रों की माने तो मैना के मोबाइल से इस कत्ल की गुत्थी सुलझ सकती है। पुलिस जल्द ही कॉल डिटेल निकलवाकर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि मैना कंवर की आखिरी बार बात कब किससे हुई। इसके बाद पुलिस छानबीन कर कातिल तक पहुंचेगी। 

दो मासूम बच्चों की मां थी मैना
हत्या की शिकार मैना कंवर शादीशुदा और दो मासूम बच्चों की मां थी। उसकी हत्या के बाद बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए छिन गया। वहीं मृतका के पीहर और ससुराल में भी शोक छा गया।