boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

कमर दर्द को दूर करने के साथ ही कई बीमारियों से महफूज रखता है जायफल,जानिए फायदे

 कमर दर्द को दूर करने के साथ ही कई बीमारियों से महफूज रखता है जायफल,जानिए फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क। जायफल औषधीये गुणों से भरपूर ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाना पकाने में किया जाता है। जायफल कई पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। जायफल खाने से अनिंद्रा की परेशानी दूर होती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जायफल इतनी असरदार औषधी है जिससे कैंसर से लेकर शुगर तक का इलाज किया जा सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में भी बेहद असरदार है जायफल। आइए जानते हैं कि जायफल से बॉडी को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

सर्दी खांसी का इलाज करता है:

सुबह-सुबह खाली पेट आधा चम्मच जायफल चाटने से सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सिर में बहुत तेज दर्द हो तो बस जायफल को पानी में घिस कर लगाएं।

कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद है:

जायफल का सेवन बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। जायफल के अर्क में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली गतिविधियां पाई जाती है। जायफल का सप्लीमेंट ब्लड लिपिड में सुधार का काम कर सकता है, जिससे बढ़ते कोलेस्ट्रोल की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

कमर दर्द से राहत दिलाती है:

कमर दर्द ज्यादा रहता है तो जायफल पानी में घिसकर कमर पर सुबह-शाम लगाएं तो कमर दर्द दूर रहेगा।

दस्त में कारगर दवा है जायफल:

अगर दस्त हो जाएं तो परेशान मत होइए जायफल का सेवन करें। जायफल को घिसकर उसमें पानी मिला कर उसका सेवन करें। इसे नाभि पर लगाने से दस्त आने बन्द हो जाते हैं।

पाचन तंत्र दुरुस्त रखता है:

जायफल पाचन तंत्र को ठीक करता है। जायफल आमाशय में पाचक रस बढ़ाता है, जिससे भूख लगती है। ये आंतों में पहुंचकर वहां से गैस हटाता है।

सर्दी से महफूज रखती जायफल:

सर्दी के मौसम में चुटकी भर जायफल को मुंह में रखकर चूसते रहिये आपको सर्दी से राहत मिलेगी। सर्दी भर आपको अंदर से गर्म रखेगी जायफल।

भूख बढ़ाती है: 

भूख नहीं लगती तो जायफल का सेवन करें। इसके सेवन से पाचक रसों में वृद्धि होगी और भूख बढ़ेगी।

लकवा का इलाज करता है:

जिन लोगों को लकवा लग जाता है वो जायफल को पानी में घिसकर रोज लेप करें। ऐसा करने से दो महीने में ही अंगों में जान आ जाती है।

 

दिल को मजबूत करती है:

जायफल के चूर्ण को शहद के साथ खाने से दिल मज़बूत होता है और पेट भी ठीक रहता है।