boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

नाबालिग से अश्लील हरकतें, पीडि़ता के भाई पर आरोपित की पत्नी ने लगाया रेप का आरोप, क्रॉस केस दर्ज

नाबालिग से अश्लील हरकतें, पीडि़ता के भाई पर आरोपित की पत्नी ने लगाया रेप का आरोप, क्रॉस केस दर्ज

 भीलवाड़ा हलचल। एक नाबालिग के साथ एक व्यक्ति के द्वारा अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपित की पत्नी ने इस नाबालिग पीडि़ता के भाई पर दबाव बनाकर रेप करने के आरोप लगाये हैं। पुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज कर लिये।
पुर थाना पुलिस ने हलचल को बताया कि 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दी कि आरोपित 6-7 माह पहले उसके घर आया। उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसे बूरा लगा तो वह भागकर रसोई में चली गई। 
इसके बाद आरोपित उसके साथ रास्ते में भी छेड़छाड़ करता। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि  आरोपित ने उसे जातिगत अपमानित भी किया। पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उधर, इस नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपित की पत्नी ने भी पुर थाने में केस दर्ज करवाया। महिला काआरोप है कि 27 दिसंबर 22 को वह घर में थी। तभी आरोपित घर में अनाधिकृत प्रवेश हो गया। आरोपित ने परिवादिया पर दबाव डालते हुये उसके साथ रेप किया। उसने पति को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज कर लिये हैं।