boltBREAKING NEWS
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार

1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। डीएसटी व सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले हाजा में अफीम की नई फसल से दूध निकालने का कार्य चल रहा है, इसके साथ ही जिले में अफीम का अवैध व्यापार करने वाले तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत मय टीम व पुलिस थाना सदर से हरेंद्र सिंह सौदा मय जाप्ता द्वारा सदर थानांतर्गत हाईवे पर गस्त के दौरान पुलिस टीम को नरपत की खेड़ी पुलिया के पास भीलवाड़ा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसके पीठ पर एक थैला लटका हुआ था। पुलिस टीम को आते हुई देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने घेरा देकर पकड़ा। पुलिस टीम ने व्यक्ति से भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तथा घबरा गया। व्यक्ति के पास थैले में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार थैले की तलाशी लेने पर पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में अफीम मिली। पुलिस ने नियमानुसार अफीम का वजन किया तो कुल वजन 1 किलो 700 ग्राम हुआ। पुलिस ने अवैध अफीम को जब्त कर हरियाणा निवासी दल्मित सिंह पुत्र बलवीर सिंह सिक्ख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, देवेंद्र सिंह, कानि ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, दुर्गाराम, बलवंत सिंह, भजनलाल व चालक मुकेश का सहयोग रहा।